गणेशपुरा तिराहे पर बघेल समाज के कार्यक्रम में पहुंचे सांसद भारत सिंह, हुआ स्वागत

ग्वालियर: ग्वालियर के गणेशपुरा तिराहे पर आयोजित बघेल समाज के कार्यक्रम में सांसद भारत सिंह कुशवाह सम्मिलित हुए। इस अवसर पर केशव बघेल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथियों के आगमन पर बघेल समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान कर सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन में बघेल समाज के लोगों की सहभागिता देखने को मिली।
इस अवसर पर समाज की एकजुटता, सामाजिक उत्थान और आपसी सहयोग जैसे विषयों पर मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के ऐसे कार्यक्रम लोगों को एक मंच पर लाने और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाजबंधुओं ने सांसद भारत सिंह एवं केशव बघेल जी की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन को उत्साहपूर्ण बनाया।

Next Post

चक्रवात 'अर्नब' के असर से भदोही में बदला मौसम, बारिश से धान की फसल पर संकट

Thu Oct 29 , 2026
भदोही, 29 अक्टूबर (वार्ता) चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से संत रविदास नगर भदोही में गुरुवार तड़के से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से हो रही रिमझिम बारिश और आसमान में छाए बादलों के कारण मौसम ठंडा हो गया। सुबह 9:15 बजे तक धूप नहीं निकलने और तापमान 23 से […]

You May Like