पलक झपकते ही टूव्हीलर पार करने वाले तीन पकड़ाए

जबलपुर: अधारताल पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चुराये हुये 6 दुपहिया वाहन कीमती 5 लाख रूपये के जप्त किए गए। पकड़े गए आरोपी पलक झपकते ही टूव्हीलर पार करते थे।नगर पुलिस अधीक्षक आधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव ने बताया कि श्रीमति श्वेता शर्मा निवासी तीन पत्ती ओमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नगर निगम सुहागी अधारताल में कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर ठेके से काम करती है, 14 अक्टूबर को उनकी स्कूटी टीवीएस जेस्ट क्रमांक एमपी 20 एसके 2249 को जहां सभी लोग अपनी गाड़ी खड़ी करते है.

वहां पर खड़ी करके आफिस के अंदर जाकर काम कर रही थी, जब लौटकर आई तो स्कूटी गायब मिली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की। सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये। जिसके आधार पर राहुल चौधरी पिता कोमल चौधरी 22 वर्ष निवासी तिवारीखेडा नई कालोनी पनागर, कुमार सिंह कुसराम पिता गया सिंह 33 वर्ष निवासीकेसर विहार कालोनी धनी की कुटिया अधारताल, आकाश रैकवार पिता स्व. मधु रैकवार 28 वर्ष निवासी खेरमाई मंदिर के पास कटरा थाना अधारताल को पकड़ा गया।

पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया। इसके अलावा अन्य वाहन हनुमान मंदिर अधारताल, तिलवारा गोहलपुर, ग्वारीघाट से चोरी कर वाहनों को टेलीग्राफ फैक्ट्री रिछाई के पास झाडियों के पीछे छिपाकर रखना बताये। आरोपीयों की निशादेही पर चुराये हुये वाहन जब्त किए गए। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Next Post

वन विभाग की उदासीनता से सागौन की तस्करी हो रही खुलेआम

Mon Nov 3 , 2025
बुधनी। बुधनी वन परिक्षेत्र में सागौन की लकड़ी की अवैध कटाई और तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. फर्नीचर कारखानों तक दिनदहाड़े बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी पहुंचाई जा रही है, जबकि वन विभाग इससे अनजान बना हुआ है. गत दिवस स्थानीय मीडिया को सूत्रों […]

You May Like