नयी दिल्ली, 19 मार्च (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चैत्र नवरात्र महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री खरगे गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,“शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा की आराधना के महापर्व ‘चैत्र नवरात्र’ स्थापना के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं। मेरी आशा है कि यह पावन महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा आदिशक्ति की कृपा सदैव आप सब पर बनी रहे।” श्रीमती वाड्रा ने कहा, “आदिशक्ति जगतजननी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के पावन पर्व चैत्र नवरात्र की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माता रानी आप सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करें।”
Next Post
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने रेपो दर स्थिर रखा, महंगाई को लेकर चिंता
Thu Mar 19 , 2026
वाशिंगटन, 19 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट से उपजी वैश्विक अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में आये भारी उछाल के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बाजार की उम्मीद के विपरीत रेपो दरों में कोई कटौती नहीं की है। फेड की दो दिन चली बैठक के बाद बुधवार को जारी […]

You May Like
-
4 months ago
फ्लाई91 के बेड़े में शामिल हुए दो और विमान
-
2 months ago
दो बमबाजों को पुलिस ने दबोचा
