
इंदौर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही इंदौर में पिछले 25 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों और युवा संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई। टंट्या भील चौराहे पर धरना दे रहे विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आंदोलन की जीत का जश्न मनाया।
इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों पर जमकर नृत्य किया खुशी मनाई
