टीकमगढ: कौन-कौन पेन और डायरी लाया, यह सुन भाजपा पदाधिकारी एवं बैठक में मौजूद कार्यकर्ता एक-दूसरे को ताकते हुए दिखाई दिए। क्योंकि वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति के पास बैठक की जानकारी नोट करने डायरी और हाथ में पेन नहीं दिखाई दिया। इसे देख प्रभारी भी चौंक गए और फिर उन्होंने विद्यार्थी परिषद की बैठकों से लेकर संगठन की बैठकों तक की जानकारी भाजपा पदाधिकारियों के सामने साझा कि और कहा कि कोई भी बैठक हो उसमें पेन और डायरी बहुत महत्वपूर्ण होता है.
क्योंकि मेरी विद्यार्थी परिषद वाली डायरी आज भी काम आती है। यह माजरा था भाजपा संभाग के प्रभारी गौरव रणदिवे की बैठक का।दरअसल पार्टी के महामंत्री एवं सागर संभाग के प्रभारी गौरव रणदिवे टीकमगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने एसआईआर पर भाजपा कार्यालय में अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर सहित भाजपा की तमाम जानकारियां अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दी।
इस बैठक में प्रदेश महामंत्री के साथ जिला प्रभारी रविन्द्र सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।उन्होनें मंडल अध्यक्षों से कहा कि आप तो कम से कम डायरी पैन लेकर आए होंगे। जब डायरी के विषय पर सब खामोश दिखे तो उन्हें कहना पड़ा कि चलो में यह मानकर चलता हूं कि आपको ईश्वर की वह कृपा है कि आप 100 की 100 बाते याद रख सकते हैं। अंत में उन्होनें कहा कि अगली बार की बैठक में डायरी पैन लाने में बहुत जबावदारी रखना है।
