
चेन्नई। तमिलनाडु में शनिवार को तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के कारण शनिवार को हवाई अड्डों पर उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के बाद उत्तरी तमिलनाडु तट पर कम तापमान वाली हवाओं के मिलने से मौसम में अचानक बदलाव आया, जिससे इस शहर के लोगों को राहत मिली क्योंकि घने बादलों की वजह से सूरज नहीं निकला। कुछ मौकों पर हालांकि वह बादलों के बीच से लुका-छिपी का खेल खेलता रहा।
घने बादलों के साथ धूल भरी आंधी के चलने से मुख्य सड़कों पर दृश्यता कम हो गई क्योंकि गाड़ी चलाने वालों को हेडलाइट जलाकर गाड़ी चलानी पड़ी। तेज हवाओं की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट पर दृश्यता पर असर पड़ा, जिससे खराब मौसम की वजह से उड़ान संचालन में रुकावट आई। कुछ उड़ानों को पास के हवाईअड्डों पर डायवर्ट किया गया क्योंकि वे खराब दृश्यता की वजह से हवाईअड्डों पर उतर नहीं सकें, वहीं कुछ दूसरी उड़ानों को उड़ान भरने के लिए भी कुछ समय के लिए रुकना पड़ा लेकिन मौसम में सुधार के बाद हालत सामान्य हो गए।
