के. कामराज की 123वीं जयंती मनी कांग्रेस भवन पर

ग्वालियर। अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनानी के. कामराज की 123वीं जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के निर्देश पर आज कांग्रेसजनो ने कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी के नीचे स्थापित कामराज की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर नमन किया।

कांग्रेसजनो ने कहा कि कामराज का देश की आजादी के आंदोलन मे महत्वपूर्ण योगदान रहा है, 1920 में जब वे 18 वर्ष के थे, तब सी वह राजनीति में सक्रिय हो गए और एक पूर्णकालिक राजनैतिक कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस में शामिल हुए। उन्हें 1960 के दशक के दौरान किंगमेकर के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया। ग्वालियर में कांग्रेस भवन की भूमि खरीदने के लिए के. कामराज ने धनराशी देकर कांग्रेस को मजबूत बनाया।

कार्यक्रम में पूरन सिंह कुशवाह, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर, राकेश बाथम, संजीव दीक्षित, पन्नालाल, लक्ष्मण सिंह पाल आदि उपस्थित थे।

Next Post

कोतमा पुलिस ने 3.058 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो तस्करों को दबोचा

Wed Jul 15 , 2026
अनूपपुर, नवभारत। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतमा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3.058 किलोग्राम गांजा, तीन जिंदा कारतूस, 37 हजार 300 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, एक […]

You May Like

Play sound