राज्य स्तरीय फुटबॉल में मंडला के आरुष-सारांश का चयन

मंडला। 69वीं राज्य स्तरीय शालेय अंडर-17 वर्ष बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 13 अक्टूबर तक जिला खंडवा में हो रहा है, जिसमें मंडला जिले के दो खिलाड़ी चयनित हुए हैं। माउंटफोर्ट स्कूल के छात्र आरुष सिंह और ब्रेनचाइल्ड स्कूल के छात्र सारांश मार्को का चयन संभागीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों को फुटबॉल प्रशिक्षक पंकज उसराठे प्रशिक्षण दे रहे हैं।जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वरकड़े, जिला खेल अधिकारी विकास खरड़कर, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. दिलीप शर्मा, अनिल सोनी, सत्य नारायण अग्रवाल, माउंटफोर्ट स्कूल के प्राचार्य ब्रदर बिनु चेरियन, ब्रेनचाइल्ड स्कूल के प्राचार्य निशांत शुक्ला सहित खिलाड़ी के परिजनों, खेल प्रशिक्षकों व नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों ने कहा कि वे राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Next Post

यूपी से आए आरोपी शहर में कर रहे थे तस्करी 

Thu Oct 9 , 2025
भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने 13 किलोग्राम मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों के पास से 2 लाख 60 हजार रु. का गांजा बरामद हुआ है. प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली […]

You May Like