यूपी से आए आरोपी शहर में कर रहे थे तस्करी 

भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने 13 किलोग्राम मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को

गिरफ्तार किया है. मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों के पास से 2 लाख 60 हजार रु. का गांजा बरामद हुआ है.

प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो लड़के एक एक ट्राली बैग में गांजा लेकर घूम रहे हैं. दोनों कि चिन्हित कर बैग की तलाशी ली गई. इस दौरान पुलिस को गांजा बरामद हुआ. आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद रेहान उम्र 21 साल और मोहम्मद मोहीन उम्र 20 साल बताया. दोनों आरोपी नई बस्ती ग्राम लावाड, तहसील सरधना,थाना इनचोली जिला मेरठ उ.प्र के निवासी हैं. आरोपियों के कब्जे से कुल 13.48 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी कुल कीमती 2,60,000 रुपये को जब्त कर किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द किया है. आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया.

Next Post

राज्‍य स्‍तरीय कराते प्रतियोगिता में हर्षिल वर्मा ने स्‍वर्ण पदक जीत कर बालाघाट का नाम रोशन किया

Thu Oct 9 , 2025
बालाघाट। जिले के होनहार छात्र हर्षिल वर्मा ने इंदौर में सम्‍पन्‍न हुई म.प्र. सब जूनियर अंडर-21 कराते प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक जीतकर बालाघाट जिले का नाम रोशन किया है। हर्षिल वर्मा ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन कर पदक जीतने के साथ ही राष्‍ट्र स्‍तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना […]

You May Like