दीपोत्सव पर महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतारें

इंदौर। दीपावली के पावन पर्व के बाद भी शहर में दीपोत्सव की रौनक और धार्मिक उत्साह बना हुआ है। राजवाड़ा स्थित ऐतिहासिक श्री महालक्ष्मी मंदिर में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

करीब 188 वर्ष पुराने होलकरकालीन इस मंदिर में दीपोत्सव के अवसर पर मां लक्ष्मी का विशेष श्रृंगार किया गया है। मंदिर में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजन का आयोजन भी किया जा रहा है।

मान्यता है कि मां लक्ष्मी को पीले चावल, श्रीफल, चुनरी और कमल का फूल अर्पित करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। श्रद्धालु मंदिर से प्रसाद स्वरूप चावल लेकर अपने घरों की तिजोरी और दुकानों के गल्ले में रखते हैं।

Next Post

पति ने कर दी पत्नी की हत्या 

Sun Nov 8 , 2026
जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत भिड़की में पति ने डंडे से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भिड़की निवासी 43 वर्षीय सुकर्ती बाई का अपने पति नेमचंद भूमियां ठाकुर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते बात […]

You May Like