पेपर लीक करने वालों को फांसी की सजा हो: संध्या

सिंगरौली । भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के स्थापना दिवस पर देश के कई स्थानों पर रैली एवं आम सभा का आयोजन हुआ।

जिले में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला के नेतृत्व में विशाल रैली माजन मोड़ से प्रारंभ होकर कॉलेज चौराहा से अंबेडकर चौक से गुजरते हुए रामलीला मैदान बैढ़न पहुंची, जहां रैली के समापन उपरांत आमसभा आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भाशचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आशीष शुक्ला राजू भैया ने पार्टी के उद्देश्य से अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ने कहा कि देश आज महत्वपूर्ण परिस्थितियों से गुजर रहा है, देश में आज भ्रष्टाचार चरम पर है। युवा निराशा से ग्रसित है, नशे के शिकार हो रहे हैं, बेरोजगारी से आत्महत्या कर रहे हैं। आज देश में शिक्षा का स्तर दिनों-दिन गिरता जा रहा है। जब हमारे सिंगरौली जैसे जिले के बच्चे देश के महानगरों में जाते हैं, शा. स्कूल में पढ़े बच्चे जब महानगरों मे प्राप्त उच्च स्तर की शिक्षा के सामने प्रतियोगी परीक्षा में बैठते हैं, तो उनका आत्म बल कमजोर हो जाता है । शास. स्कूल बंद हो रहे हैं, आज जब बच्चे कई वर्षों से नीट जैसे एग्जाम की तैयारी करते हैं, मेहनत करते हैं और बाद में उन्हें पता चलता है कि पेपर लीक हो गया ।

Next Post

श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी 

Sun Jun 7 , 2026
जबलपुर। रविवार को पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर नर्मदा तटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रमुख तीर्थ क्षेत्र ग्वारीघाट के उमाघाट, जिलहरी घाट सहित विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान, दान-पुण्य और कथा-पाठ जैसे आयोजनों में भाग लिया। […]

You May Like