
कटनी। बस स्टैंड पुलिस चौकी के अंतर्गत शिवाजी नगर में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक
शिवाजी नगर निवासी कल्पना तिवारी 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे अपने पुत्र अंशुल तिवारी के साथ अपने भाई के घर गई थी। इसी दौरान उनके सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश अंदर घुसे और अंदर से नगदी व जेवर लेकर चम्पत हो गए। भाई के यहां से लौटने पर कल्पना तिवारी व उनके पुत्र को वारदात की जानकारी लगी। जिसके बाद इसकी सूचना बस स्टैंड पुलिस को दी गई। पुलिस मौका मुआयना करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अभी यह पता नहीं चल सका कि चोर मकान से कितने का समान अपने साथ ले गए हैं।
