
जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत भिड़की में पति ने डंडे से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भिड़की निवासी 43 वर्षीय सुकर्ती बाई का अपने पति नेमचंद भूमियां ठाकुर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि नेमचंद गुस्से में अपना आपा खो बैठा। उसने डंडा उठाया और सुकर्ती बाई पर हमला कर दिया। आरोपी पति द्वारा किए गए इस हमले में सुकर्ती बाई को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
