फ्रांस ने चुनाव में दखलंदाज़ी के लिए सख़्त सज़ा का एलान किया

फ्रांस ने चुनाव में दखलंदाज़ी के लिए सख़्त सज़ा का एलान किया

पेरिस, 23 जुलाई (स्पूतनिक/वार्ता) फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ ने कहा है कि दूसरे देशों की ओर से चुनावों में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जायेगी और इसके लिए सज़ा के नियम और कड़े किये जाएंगे। श्री नुनेज़ ने बुधवार को पत्रकारों को बताया, “आज सुबह मैंने मंत्री परिषद् के समक्ष एक विधेयक पेश किया, उसमें जेल की सज़ा को एक साल से बढ़ाकर तीन साल और जुर्माने को 15,000 यूरो से बढ़ाकर 45,000 यूरो (51,300 डॉलर) करने का प्रस्ताव है।”

उन्होंने कहा कि वह एक स्वतंत्र आयोग बनाने की भी योजना बना रहे हैं, जिसका काम चुनावी प्रक्रिया में विदेशी दखल के मामलों के बारे में जनता को जानकारी देना होगा। फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव 18 अप्रैल, 2027 को होंगे और ज़रूरत पड़ने पर दो मई को दूसरा दौर कराया जाएगा। फ्रांस के मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, क्योंकि वह पहले से ही लगातार अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

.....

Next Post

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी के 5 मामले, हादसे में यात्री की मौत

Thu Jul 23 , 2026
इंदौर: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. जीआरपी इंदौर ने अलग अलग घटनाओं में चोरी के प्रकरण दर्ज किए हैं. इनमें महू रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी, ट्रेनों में यात्रियों के बैग और मोबाइल चोरी के मामले शामिल हैं.महू […]

You May Like