गैस सिलेंडर की नही होती होम डिलीवरी, उपभोक्ता परेशान

सीधी : गैस सिलेण्डर की होम डिलीवरी नही होने से उपभोक्ता परेशान है। गैस एजेंसी संचालकों द्वारा सिलेंडर की होम डिलीवरी नही कर शहर के विभिन्न स्थानों में बनाये गये अवैध पिकअप प्वाइंट से उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने मजबूर किया जाता है।गौरतलब है मार्च 2026 से देश में रसोई गैस की किल्लत शुरू होने के बाद यहां की गैस एजेंसियों के संचालकों की मनमानी शुरू हो गई थी। रसोई गैस की सप्लाई सामान्य होने के बाद होम डिलीवरी शुरू करने की बजाय बनाये गये अवैध पिकअप प्वाइंट से उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

जिला मुख्यालय की बात की जाये तो यहां भारत गैस की दो एवं इण्डेन गैस की एक एजेंसी संचालित है। इण्डेन गैस द्वारा पूरी तरह से होम डिलेवरी की सुविधा अपने संचालन के साथ ही दी जा रही है। यह अवश्य है कि होम डिलेवरी की सुविधा पाने के लिये उपभोक्ताओं को कई दिनों का इंतजार करना पड़ता है। शहर की सबसे पुरानी प्रताप गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। एजेंसी के माध्यम से उपभोक्ताओं को होम डिलेवरी उपलब्ध कराने में सबसे ज्यादा गैर जिम्मेदारी भी इसी एजेंसी की सामने आ रही है। उपभोक्ताओं को भरे गैस सिलेंडर लेने के लिये करीब 2 किमी. दूर तक निर्धारित किये गय ेअवैधानिक प्वांइट पर बुलाया जाता है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशान महिलाएं, बुजुर्ग, बीमार लोग एवं बच्चे हो रहे हैं।

इनका कहना है

रसोई गैस सिलेंडर बुक करने पर डिलेवरी के लिये श्मसान घाट के पास प्रताप गैस एजेंसी के डिलेवरी मैन द्वारा वाहन के पास बुलाया जाता है। घर में अधिकांश समय घर पर नहीं रहने के चलते दो-तीन दिन में डिलेवरी लेने पहुंच पाते हैें।
बद्री प्रसाद सोनी, उपभोक्ता मिश्रा कालोनी

गैस एजेंसी का कमीशन उपभोक्ता के होम डिलेवरी के लिये कंपनी से जुड़ा रहता है। बावजूद इसके प्रताप गैस एजेंसी द्वारा होम डिलेवरी की सुविधा नहीं दी जा रही है। मेरे साथ ही ऐसे कई अन्य उपभोक्ता है जिनके पास सिलेंडर लाने-ले जाने के लिये वाहन की सुविधा नहीं है ऐसे में 100 रूपये में आटो बुक करके सिलेंडर लाने-ले जाने की मजबूरी बनी है।
योगेश सिंह, उपभोक्ता सब्जी मंडी के पीछे

रसोई गैस की होम डिलेवरी न कर अवैधानिक रूप से शहर में बनाये गये विभिन्न प्वांइट से यदि गैस सिलेंडर लेने के लिये मजबूर किया जा रहा है तो यह पूरी तरह से अवैधानिक है। प्रताप गैस एजेंसी जिसकी ज्यादा शिकायतें सामने आ रही है उनको खासतौर से समझाइस दी जायेगी।
सवर्णा दीवान, प्रभारी खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सीधी

Next Post

कोलार के विघ्नहर्ता का अनोखा रूप, 13 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ ऋषि-मुनि थीम

Thu Sep 24 , 2026
भोपाल: कोलार में श्री सिद्धेश्वर गणेश उत्सव समिति की ओर से इस बार गणपति बप्पा की स्थापना ऋषि-मुनि थीम पर की गई है। समिति पिछले 9 वर्षों से गणपति उत्सव का आयोजन करती आ रही है और हर साल अलग थीम के साथ गणपति की स्थापना करती है। पिछले साल […]

You May Like