बेला बायपास पर 15 घंटे बाद खुला भीषण जाम

सतना:बेला बायपास से मैहर टोल प्लाजा तक लगा करीब 15 किलोमीटर का लंबा जाम 15 घंटे बाद गुरुवार को खुल गया। बुधवार रात से खड़े हजारों वाहन जाम खुलने से निकल सके। मौके पर पहुंची रीवा और सतना पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया।

बता दें कि बीहर पुल के क्षतिग्रस्त होने से बुधवार रात 9 बजे से बेला बायपास और उससे जुड़े मार्गों पर जाम लगा था। जाम में फंसे ट्रक चालक लंबे समय तक भूखे-प्यासे इंतजार करते रहे।     भूखे प्यासे लंबा इंतजारजाम में फंसे ट्रक चालक मुकेश कुशवाहा ने बताया, “रात से ही खड़े हैं, गाड़ी आगे नहीं बढ़ रही। भूखे-प्यासे इंतजार कर रहे हैं, कोई देखने वाला नहीं है।” वहीं राजेश विश्वकर्मा ने कहा, “पूरी रात यहीं फंसे रहे, सुबह भी हालात वैसे ही हैं। पुलिस तक मौके पर नहीं है, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Next Post

जामबारापत्थर हत्याकांड का मुख्य आरोपी 40 दिन बाद गिरफ्तार

Fri Apr 17 , 2026
सतना: जिले के नागौद थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित बारापत्थर हत्याकांड के मुख्य आरोपी चंदन यादव को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे बांदा इलाके से पकड़ा गया। इस गिरफ्तारी को पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में एक […]

You May Like

मनोरंजन