गरिमा और उत्साह के साथ मना होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस

सतना। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस समारोह शनिवार को होमगार्ड लाइंस मास्टर प्लान कॉलोनी सतना में गरिमामय और उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने आकर्षक परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह विशेष अतिथि रहे। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट सुनीत कुमार मिश्र सहित होमगार्ड के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि आपदा की स्थिति में राहत और बचाव तथा कानून और व्यवस्था में नागरिकों की आंतरिक सुरक्षा में होमगार्ड के जवानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। हर क्षण आवश्यकतानुसार होमगार्ड के जवान पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर होमगार्ड के जवानों ने भव्य परेड का आयोजन किया। परेड द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई और आकर्षक मार्च पास्ट किया।

इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने होमगार्ड स्टाफ के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर रखे गये आपदा के समय बचाव कार्य में उपयोग होने वाले यंत्र तथा उपकरणों का अवलोकन भी किया।

Next Post

सरदार साहब का योगदान पीढ़ियों तक अमर रहेगा: सी. पी. राधाकृष्णन

Sat Dec 6 , 2025
एकता नगर, 06 दिसंबर (वार्ता) उप राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शनिवार को गुजरात के एकता नगर में कहा कि अखंड भारत के निर्माण में सरदार साहब का योगदान पीढ़ियों तक अमर रहेगा। लौहपुरुष, देश के पहले गृहमंत्री एवं भारतरत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें […]

You May Like