गौरवमयी उपलब्धि : खुशी लालवानी बनीं सीए, भारतीय सिंधु सभा ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

इटारसी। सिंधी समाज और पूरे शहर को गौरवान्वित करने वाली एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। इटारसी सिंधी समाज की होनहार बेटी कुमारी खुशी लालवानी ने कठिन मानी जाने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी की फाइनल परीक्षा सफलतापूर्वक क्लियर कर ली है। खुशी की इस शानदार सफलता पर पूरे समाज और परिवार में हर्ष का माहौल है।

बेटी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समाज का मान बढ़ाने के लिए भारतीय सिंधु सभा शाखा इटारसी के पदाधिकारियों ने खुशी के गृह निवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी। सभा के सदस्यों ने खुशी के दादा-दादी और माताजी की गरिमामय मौजूदगी में शाल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर बेटी का आत्मीय सम्मान किया।

बुजुर्गों के सामने जब बेटी को सम्मानित किया, तो पूरे परिवार की आंखें खुशी से छलक उठीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय सिंधु सभा के नगर अध्यक्ष गोपाल सिद्धवानी, युवा शाखा अध्यक्ष मुकेश खुरानी और महामंत्री गौरव फूलवानी उपस्थित रहे।सभा के पदाधिकारियों ने खुशी लालवानी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और कड़ी मेहनत के बल पर खुशी ने जो मुकाम हासिल किया है, वह शहर की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायी है। इस अवसर पर सिंधी समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों और परिजनों ने खुशी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Next Post

छह माह में दूसरा तबादला आदेश पड़ा भारी

Tue Jun 30 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल धगाट की एकलपीठ ने छह माह के भीतर दोबारा किए गए स्थानांतरण पर सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों को याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन पर पुनर्विचार के निर्देश दिए हैं। एकलपीठ ने स्थानांतरण आदेश में विसंगतियां पाते हुए स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय होने तक डॉ. […]

You May Like