
भिंड। यहां घर में घुसे मगर ने बाहर निकालने गए युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। करीब 10 घंटे तक रेस्क्यू का इंतजार करना पड़ा। रेंजर समेत वन विभाग के आला अफसरों ने ग्रामीणों का फोन ही रिसीव नहीं किया। बाद में ग्रामीणों ने मगर पर काबू कर बंधक बनाया।
भिंड के अटेर क्षेत्र के सांकरी गांव में देर रात करीब 12 बजे एक मगरमच्छ घर में घुस गया। मगरमच्छ को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे इंद्रपाल सिंह भदौरिया पर उसने हमला कर दिया, जिससे उनके पैर में चोट आई। घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह मगरमच्छ पर काबू कर उसे वन विभाग को सौंपा।
