अयोध्या दर्शन कर वापस लौट रहे महरौनी के 6 लोगों की जालौन के पास सड़क दुर्घटना में मौत

ललितपुर:अयोध्या दर्शन कर लौट रहे महरौनी के छह व्यक्तियो की जालौन के समीप सड़क हादसे मे मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महरौनी के शशिकांत तिवारी, कृष्णकांत नायक, दीपक तिवारी, हरिमोहन तिवारी, भूषण तिवारी, अंशुल तिवारी, स्वामी प्रसाद तिवारी, मनोज भोडले और देशराज अयोध्या दर्शन करने गए थे।

कल रविवार रात लौटते समय जालौन के समीप कालपी के जोल्हापुर मोड पर कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमे देशराज नामदेव, कृष्णकांत तिवारी, शशिकांत तिवारी, उमेश तिवारी, मनोज भोडले और स्वामी प्रसाद तिवारी की मौत हो गई है। घायलो को जिला अस्पताल मे उपचार के भर्ती कराया गया है।

Next Post

भिंड में जमीनी विवाद में युवक को गोली मारी

Mon May 4 , 2026
भिंड: लहार थाना क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में जमीन के झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। खेत के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। सींगपुरा के रहने वाले राजू […]

You May Like