भिंड में जमीनी विवाद में युवक को गोली मारी

भिंड: लहार थाना क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में जमीन के झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। खेत के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। सींगपुरा के रहने वाले राजू चौहान फिलहाल श्यामपुरा गांव में रह रहे हैं। उनका अपने ही दूर के रिश्तेदारों से खेत के रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बीती शाम को भी दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई थी।

राजू चौहान अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी उनके रिश्तेदार महेश चौहान और उसके पिता रामपाल चौहान बाइक से वहां पहुंचे। बिना कुछ सोचे-समझे उन्होंने राजू पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे राजू के पेट में लगी और वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से भाग निकले।
गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया और लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही लहार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया है।

Next Post

लोडिंग वाहन की टक्कर से तीन घायल

Mon May 4 , 2026
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत ककरहेटा मोड नाहन देवी के पास रविवार शाम तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने तीन को टक्कर मार दी जिससे उन्हें चोटें आ गई। पुलिस के मुताबिक रविवार को नईम खान 28 वर्ष निवासी मदार चौक कटंगी ने रिपोट्र दर्ज करायी कि वह एवं उसकी मॉ आबदा […]

You May Like