
जबलपुर। भारतीय युवा कांग्रेस की जबलपुर इकाई द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को अधारताल स्थित युवक कांग्रेस कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह बैठक आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित बड़े विरोध प्रदर्शन की रणनीति तय करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में बताया गया कि 13 अप्रैल को उदय भानु चिब के नेतृत्व में जबलपुर में कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यह प्रदर्शन ट्रेड डील के विरोध में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
10 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य
बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया कि इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए 10 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ेंगी।
बैठक के अंत में जबलपुर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतेंद्र (सोनू) कुकरेले और ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव (राजा) ने सभी उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त करते हुए अपील की कि 13 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाएं। बैठक में पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष पारस जैन, प्रदेश महासचिव ऋषभ मिश्रा, सागर शुक्ला, अभिषेक यादव, भानु यादव, अभ्युत बाजपेयी, अदनान अंसारी, यावर चौधरी, सुदीप अग्रहरी, अमीर पहलवान, राजा रैकवार, राहुल बघेल सहित अन्य मौजूद रहे।
