सीएम डॉ यादव ने विधानसभा में अजित पवार और शहीदों के प्रति व्यक्त किया शोक

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में आज मंगलवार को निधन उल्लेख के अंतर्गत महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, भूतपूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सुरेश कलमाडी, भूतपूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कन्हू चरण लेंका के निधन पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 28 जनवरी 2026 को बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय विमान दुर्घटना में मृत अजित पवार के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया और अन्य हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इस विमान दुर्घटना में श्री पवार के सुरक्षाकर्मी, पायलट, सह पायलट तथा क्रू मेंबर का भी निधन हो गया। विमान की सह पायलट कैप्टन शांभवी पाठक मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की निवासी थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुरेश कलमाडी के निधन से देश ने एक वरिष्ठ नेता तथा कुशल प्रशासक को खो दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुवाहाटी असम में भारत तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार के एक हादसे में शहीद होने पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सुनील कुमार भिंड जिले के ग्राम खैराली के निवासी थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जम्मू संभाग के डोडा जिले में भद्रवाह – चंबा मार्ग पर 22 जनवरी 2026 को एक सैन्य वाहन के खाई में गिरने से हवलदार शैलेंद्र सिंह भदौरिया सहित सेना के कई जवान शहीद हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भिंड जिले के भदौरिया सहित अन्य शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सदन की ओर से शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की, तत्पश्चात सदन में 2 मिनट मौन रख दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Next Post

अपर कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, आये 88 आवेदन

Tue Feb 17 , 2026
जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 88 आवेदन दिये। जिसमें 71 नये आवेदन हैं तथा 17 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर छात्रवृत्ति, […]

You May Like