3 सांदीपनि विद्यालयों का हुआ लोकार्पण

सुसनेर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है. प्रदेश में 14,000 करोड़ की लागत से 370 सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया जा रहा है. प्रदेश में 200 नए सांदीपनि विद्यालय और बनाए जाएंगे. यह बात प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने शनिवार को आगर में 111.40 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त आगर, सुसनेर एवं नलखेड़ा सांदीपनि विद्यालय भवनों के लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही.

इस मौके पर विधायक माधव सिंह गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई भैरूसिंह चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, नपाध्यक्ष निलेश जैन पटेल, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय सहित जनपद अध्यक्ष, नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी मंचासीन रहे. प्रभारी मंत्री चौहान ने सुसनेर के सांदीपनि विद्यालय भवन का वर्चुअली लोकार्पण किया. सुसनेर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी मौजूद रहे. मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. स्कूली छात्राओं ने स्वागत नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. संस्था प्राचार्य पुनीत शुक्ला ने स्वागत उद्बोधन में सांदीपनि विद्यालयों में उपलब्ध शिक्षा सुविधाओं के बारे में बताया. नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ.सौरभ जैन व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चिंतामण राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नित नए कदम उठा रही है. उन्होंने विद्यार्थियों को अधिकाधिक अंक हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया.

अतिथियों ने किया भवन का अवलोकन

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सांदीपनि विद्यालय के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया और विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने सांदीपनि विद्यालयों को भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार स्तंभ बताया. इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, पार्षद गण, जनपद सदस्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष, सोयत व मोड़ी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिए एसडीओपी देवनारायण यादव, बीईओ मुकेश तिवार, बीआरसी राधेश्याम पाटीदार, सीएमओ हरिओम शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अभिभावक, शिक्षकगण, पत्रकार गण तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे. संचालन शिक्षक शिवलाल दांगी व कमलेश राठौर ने किया तथा आभार बीईओ मुकेश तिवारी ने माना. जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी दीपक जैन ने दी.

 

प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान…

 

प्रभारी मंत्री चौहान ने रिमोट का बटन दबाकर जिले के तीन सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया. सुसनेर विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण एलईडी स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया. इसके बाद परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं, विद्यालय के प्राचार्य, संस्था प्रमुख एवं शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

Next Post

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भोपाल में छात्रों का जश्न, बोले- अभी तो शुरुआत है, संघर्ष रहेगा जारी

Sat Jul 25 , 2026
भोपाल। करीब एक महीने से लगातार आंदोलन कर रहे छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर जश्न मनाया। छात्रों ने इस जगह को “भोपाल का जंतर-मंतर” बताते हुए मिठाइयां बांटी, नारे लगाए और इसे उनके लंबे संघर्ष की पहली बड़ी जीत […]

You May Like