इटारसी। कवि भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में वाल्मीकि महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रारंभ हुआ। पहले दिन समाज के उत्थान, अधिकारों, आरक्षण, रोजगार और सरकारी योजनाओं में भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। देशभर से आए प्रतिनिधियों ने समस्याएं रखीं और मुख्यमंत्री तक समाज की मांगें पहुंचाने का संकल्प लिया। सांसद, मंत्री और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
वाल्मीकि महासभा के अधिवेशन में समाज उत्थान पर चर्चा
