बारिश के दौरान मकान गिरने से मां बेटे की मौत, पति और दो बेटियां घायल

ग्वालियर। सुबह से हो रही तेज बारिश में डबरा के जंगीपुरा में एक कच्चे मकान का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया और कमरे में मौजूद परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। हादसे में 33 वर्षीय सीमा और उनके दो साल के बेटे आदित्य उर्फ गुड्डू की मौत हो गई, जबकि सीमा के पति जागेंद्र और दो बेटियां वैशाली व रागिनी घायल हैं। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले तो परिवार मलबे के नीचे दबा था। लोगों ने तत्काल उन्हें निकालने की कोशिश शुरू की। सूचना मिलने पर डबरा सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य में जुट गई।

मलबा हटाकर परिवार के सदस्यों को अस्पताल पहुंचाया गया। सीमा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। दो वर्षीय आदित्य ने भी दम तोड़ दिया। जागेंद्र और दोनों घायल बच्चियों को इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है।

मां-बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार और मोहल्ले के लोग अस्पताल पहुंच गए। यहां परिजनों ने इलाज की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सीमा को अस्पताल लाए जाने के समय उनकी सांसें चल रही थीं। परिजनों ने समय पर बेहतर इलाज मिलने पर उनकी जान बचने की बात कही और अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम नवकीरण कौर, एसडीओपी सौरभ कुमार और तहसीलदार नवीन भारद्वाज भी अस्पताल पहुंचे हैं।

Next Post

कूनो से लापता मादा चीता 'निर्वा' का शिवपुरी में सफल रेस्क्यू

Thu Sep 3 , 2026
श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क से 20 अगस्त से लापता मादा दक्षिण अफ्रीकी चीता ‘निर्वा’ को देर रात शिवपुरी जिले से सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया। चीता प्रोजेक्ट, मध्य प्रदेश ने पुष्टि की है कि निर्वा पूरी तरह से स्वस्थ है। निर्वा 20 अगस्त को अपने शावकों से अलग हो गई […]

You May Like