मौसम पर भारी आस्था,पौष पूर्णिमा पर लाखों ने लगायी पवित्र डुबकी

लखनऊ 13 जनवरी (वार्ता) तीर्थराज प्रयागराज और बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी समेत समूचे उत्तर प्रदेश में सोमवार को पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा,यमुना और गाेमती समेत अन्य पवित्र नदियों और सरोवरों पर स्नान करने वालों का तांता लगा रहा।

इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये थे। एक अनुमान के अनुसार दोपहर तक डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा चुके थे। आज से ही महाकुंभ का शुभारंभ संगम नगरी प्रयागराज में हो गया जहां रिमझिम बारिश और कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह साढ़े नौ बजे तक 60 लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके थे।

पौष पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी की गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग गंगा स्नान के साथ दान पुण्य कर रहे हैं। महाकुंभ के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के वाराणसी आगमन के मद्देनजर बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गयी है।

पौष पूर्णिमा के मौके पर अमरोहा के गंगा धाम तिगरी धाम में कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के गंगा में पवित्र स्नान का सिलसिला जारी है। भीड़ के मद्देनजर प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।

कानपुर के बिठूर समेत अन्य घाटों पर सुबह से ही स्नानार्थियों का रेला उमड़ रहा है वहीं लखनऊ में गोमती तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगा कर दान आदि किया। बरेली,मथुरा,आगरा,अयोध्या,चित्रकूट झांसी,कन्नौज आदि विभिन्न जिलों से भी हजारों की तादाद में स्नान आदि की सूचनायें प्राप्त हुयी हैं।

 

 

Next Post

कोको गॉफ ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में केनिन को हराया

Mon Jan 13 , 2025
मेलबर्न, 13 जनवरी (वार्ता) अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने आत्मविश्वास के साथ शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए सोमवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला एकल के पहले दौर में हमवतन सोफिया केनिन को हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली हैं। आज यहां रॉड लेवर एरिना में […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।