कोको गॉफ ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में केनिन को हराया

मेलबर्न, 13 जनवरी (वार्ता) अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने आत्मविश्वास के साथ शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए सोमवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला एकल के पहले दौर में हमवतन सोफिया केनिन को हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली हैं।

आज यहां रॉड लेवर एरिना में खेले गये मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त गॉफ ने केनिन को 6-3, 6-3 से हराया। मैच के दौरान उन्होंने अपने शक्तिशाली सर्विस से प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को प्रभावित किया। उन्होंने मैच के दौरान 12 ऐस और 28 विनर लगाए। नौ डबल फॉल्ट के बावजूद सर्विस पर उनका दबदबा रहा।

दूसरे दौर में गॉफ का मुकाबला ब्रिटेन की जोडी बर्रेज से होगा।

Next Post

सितसिपास को हराकर एलेक्स मिशेलसन ने किया ऑस्ट्रेलिया ओपन में उलटफेर

Mon Jan 13 , 2025
मेलबर्न, 13 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी एलेक्स मिशेलसन ने सोमवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के पहले दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी स्टेफोनोस सितसिपास को हराकर टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर करते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। आज यहां […]

You May Like