दमोह-सागर रोड पर बांसा में ट्रक, बोलेरो और बाइक में भिड़ंत, दो सगे भाइयों सहित चार की दर्दनाक मौत

विनय असाटी। दमोह।दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर बांसा में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाई सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने का दुखद घटना क्रम सामने आया है.सड़क हादसे के बाद देर तक जाम की हालात बन गए.वहीं घटना की स्थानीय समाजसेवी ऋषि सिंह परिहार की सूचना पर एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया और तहसीलदार पारूल चौधरी सहित पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला.जानकारी के अनुसार सागर रोड पर जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर बांसा तारखेड़ा ग्राम में गुलाब बाबा मंदिर के समीप शुक्रवार शाम बोलेरो और ट्रक क्र.आर जे 19 जीजी 3100 के बीच भिड़ंत हो गई.

*बाइक में सवार थे दो सगे भाई*

इसी दौरान बाइक क्रं.एमपी 34एमपी 1197 सवार दो स्थानीय युवक भी बुलेरो व ट्रक में टकरा गए.तेज रफ्तार की वजह से टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि बाइक सवार दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई.खून से लथपथ शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे.प्राप्त जानकारी अनुसार मृतकों की पहचान सूरज पिता कोड़ी अहिरवार उम्र 30 तथा जीवन पिता कोड़ी अहिरवार पिता उम्र 33 पिता पौड़ी लाल निवासी वन चौकी के पास ग्राम बांसा के रूप में हुई है.

*रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल*

मृतक दोनो आपस में सगे भाई है.मृतको के पिता आर्मी से सेवानिवृत्त ने बताया उनके छोटे बेटे का आज लग्नउत्सव कार्यक्रम था, जिसके लिए वह दोनों भाई सिलेंडर लेने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

*जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन किया*

वहीं बोलेरो क्रमांक एमपी 34 सीए 3825 में सवार दो लोगों की गाड़ी में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई.जिन्हें बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

*मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन*

मौके पर एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया, तहसीलदार रॉबिन जैन, पारूल चौधरी,यातायात दलबीर सिंह मार्को,टीआई देहात अमित गौतम,चौकी प्रभारी विक्रम दांगी और वहीं जिला अस्पताल में तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, आरआई अभिषेक जैन,परसोत्तम, गौरीशंकर सहित प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए थे.

*बोलेरो सवार मृतकों की पहचान*

मृतको की शिनाख्त राजू चौधरी पिता संतोष चौधरी उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम भरतलाई थाना मगरोन व धर्मेंद्र पिता राघवेंद्र सिरवइया उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बूढ़ा थाना मगरोन के तौर पर हुई.स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य हुआ.बोलेरो के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.घटनास्थल पर जाम के हालात बनने से देर तक दोनों और वाहनों की लम्बी कतार लगी रही. जिसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा.

*108 और शव वाहन पहुंचे*

सड़क हादसे की जानकारी लगते ही दो 108 और शव वाहन से जिला अस्पताल लाया गया और दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हटाकर मृतको को दमोह भेजकर आवागमन को सुचारू कराया गया.

*डॉक्टर और टीम अलर्ट रही*

जिला अस्पताल में हादसे की खबर लगते ही जिला अस्पताल में ड्यूटी रत डॉक्टर दिवाकर पटेल,उमेश तंतुवाय, डॉ हेमराज,डॉक्टर सूर्यवंशी,डॉक्टर मधुर, डॉ.दिव्यांशु अवस्थी, डॉ अभिजीत सहित स्टाफ अलर्ट रहा. ताकि घायलों को तुरंत समुचित इलाज मुहैया कराया जा सके.

*कलेक्टर श्री कोचर ने घटना को दुखद माना*

वहीं हादसे की खबर लगते ही दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने भी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु मदद का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि सागर रोड, बासा तारखेड़ा के पास हुआ भीषण सड़क दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक है.इस दुर्घटना में चार लोगों की दुखद मृत्यु हुई,जिला प्रशासन,पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुटी रही.

Next Post

ट्रम्प पर महाभियोग चलाना डेमोक्रेट्स के लिए आसान नहीं

Fri Apr 10 , 2026
वॉशिंगटन, 10 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग चलाने की मांग करने वाले डेमोक्रेट्स की भारी संख्या के बावजूद पार्टी के भीतर यह समझ बढ़ रही है कि कांग्रेस पर नियंत्रण के बिना यह एक ऐसी लड़ाई है जिसे वे जीत नहीं सकते। बढ़ती हताशा के बीच डेमोक्रेट्स […]

You May Like