सीधी: लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद ख्याति प्राप्त चिकित्सा डॉ राजेश मिश्रा ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा जारी हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में सीधी संसदीय क्षेत्र के सिंगरौली जिले की गौरव बेटी कु प्रज्ञा जायसवाल ने 500 मे 500 शत प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें वीडियो कॉल कर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। माता-पिता और गुरू जनो को बधाई देते हुए आभार व्यापित किया।
सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि बेटी प्रज्ञा की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे सिंगरौली जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है और हमें उम्मीद है कि वे आगे भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करती रहेंगी।सांसद डॉक्टर मिश्रा ने बेटी प्रज्ञा के भविष्य के प्रयासों में सफलता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शुभकामना केवल मेरी नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संपूर्ण लोकसभा संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से भी है। सांसद डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए जहां भी मेरी आवश्यकता होगी मैं सदैव खड़ा रहूंगा।
