नवागत जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार ने किया पदभार ग्रहण

पांढुरना। नवागत जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार द्वारा गुरूवार को पांढुरना पहुंचे जहां इन्होंने सर्वप्रथम जिला पुलिस कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण करने के साथ ही अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले की भौगोलिक स्थिति के संदर्भ में जानकारी लेने के बाद नगर जिला मुख्यालय के पुलिस के सभी प्रमुख कार्यालयों के साथ पुलिस थाने का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

गौरतलब हो कि गृह मंत्रालय द्वारा प्रदेश में बडी संख्या में आईपीएस अधिकारियों के किए गए तबादलों में प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाले इंदौर में पुलिस उपायुक्त प्रकाशचंद्र परिहार को पांढुरना जिले की जिम्मेदारी सौंपी है,ज्ञातव्य हो कि श्री परिहार 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी है। इनकी पांढुरना जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में की गई पदस्थापना की गई।

गुरूवार शाम को इंदौर से पांढुरना पहुंचे नवागत जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार द्वारा सर्वप्रथम जिला पुलिस कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण कर यहां उपस्थित सभी अधीनस्थ अधिकारी,कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जिले के भौगोलिक स्थिति के संदर्भ में विस्तार से जानकारी ली,इसके बाद उन्होंने रक्षित लाईन,महिला पुलिस थाना,एसडीओपी कार्यालय तथा पुलिस थाने में भी पहुंचकर यहां की कार्य व्यवस्था के संदर्भ में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

जिला पुलिस कार्यालय से पुलिस थाने जाने के दौरान नगर के तीन शेर चौक पाइंट पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को देख इन्होंने अपना काफिला रोकते हुए इन पुलिसकर्मियों के पास पहुंचकर इनसे परिचय प्राप्त कर हाथ भी मिलाया,नवागत पुलिस अधीक्षक के इस व्यवहार से सभी पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों के साथ ही आम जनों द्वारा इनके इस मिलनसार स्वभाव की सराहना कर रहें है।

Next Post

सभी राजनीतिक दलों का दोहरा रवैया 'बहुत दुर्भाग्यपूर्ण' ; उच्चतम न्यायालय

Thu May 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सत्ता पक्ष और विपक्ष में शामिल राजनीतिक रवैये को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा है कि यह ‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’ है कि राजनीतिक दल जब विपक्ष में होते हैं तो स्वतंत्र चुनाव आयोग की मांग करते हैं लेकिन सत्ता में आते ही इस […]

You May Like