विजयपुर जनपद सभागार में आयोजित हुई शान्ति समिति की मीटिंग

श्योपुर। आज विजयपुर जनपद सभागार में मुहर्रम के आगामी त्योहार को लेकर शांति समिति की मीटिंग बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता एसडीएम अभिषेक मिश्र ने की। बैठक में एसडीओपी रावेन्द्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहे। मुहर्रम जुलूस में अधिक तेज आवाज बाले डीजे बजाने तथा हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही नगर की गलियों में हो रहे गंड्डौ की मरम्मत कराई जाबेगी तथा रोड़ पर आबारा मबेशी ब सांडौ के पुनर्वास की ब्यवस्था नगरपरिषद करेगी। त्योहार पर सुरक्षा ब्यबस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए जायेगे, नगर के गली मोहल्लों में सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद ध्यान देगी। आज की मीटिंग में तहसीलदार रवी कुमार शर्मा, जनपद सीईओ, जनपद अध्यक्ष बदन सिंह राबत, केदार लाल जाटव, मुस्लिम समाज के अध्यक्ष बंन्टी खां भी शामिल हुये।

Next Post

समिति के सभी सदस्यों को रोजगार का एक अच्छा अवसर प्राप्त होगा: गौरव

Fri Jun 12 , 2026
सिंगरौली । कलेक्टर गौरव बैनल एवं जीएम सीएसआर एनसीएल राजीव रंजन के द्वारा तियरा ग्राम पंचायत स्थित गर्रा सिंचाई जलाशय का भ्रमण किया गया। कलेक्टर द्वारा मछुआ समिति के सदस्यों के साथ विगत दिवस बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें मछली पालन सह-पर्यटन के संबंध में प्रस्ताव मांगे गए थे। […]

You May Like