पश्चिमी सिडनी में हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल

सिडनी, 16 जून (वार्ता) आस्ट्रेलिया में सिडनी के पश्चिमी उपनगर में सोमवार को हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गये।

न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की पुलिस ने एक बयान में कहा कि सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद लगभग 1:15 बजे, मध्य सिडनी से 17 किलोमीटर पश्चिम ऑबर्न में सार्वजनिक स्थान पर गोलीबारी की सूचना प्राप्त होने पर आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया।

बयान के अनुसार, गोली लगने से घायल हुये तीन लोगों का घटनास्थल पर ही एम्बुलेंस में स्वास्थ्य कर्मी इलाज कर रहे हैं। अपराध स्थल की पहचान कर ली गयी है और आस-पास की सड़कों को बंद कर दिया गया है।

 

Next Post

ईरान का दावा: मिसाइल हमलों में इस्तेमाल की गयीं नई तकनीक

Mon Jun 16 , 2025
तेहरान, 16 जून (वार्ता) ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि हाल ही में इजरायल के खिलाफ जवाबी मिसाइल हमलों में उसने नई तकनीक का प्रयोग किया, जिससे इजरायल की वायु रक्षा प्रणालियां एक-दूसरे पर ही हमला करने लगीं। तस्नीम समाचार एजेंसी के हवाले से […]

You May Like