4 आरोपियो से लाखों रुपए का तार और केबल बरामद

खरगोन। जिले की महती भीकनगांव-बिंजलवाडा माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन योजना के पंप से दो दिन पहले ट्रांसफार्मर की कॉपर क्वाईल के साथ ही विद्युत केबल चोरी मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने केबल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से लाखों रुपए मूल्य के तार, कॉपर वायर और केबल बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 26 अप्रैल को प्रोजेक्ट के एचआर मेनेजर वैंकटेश्वर राव ने थाना सनावद पर सूचना दी कि, 25- 26 अपै्रल की रात्रि में उक्त प्रोजेक्ट के अंतर्गत पम्प हाउस.2 की बाउंडरी वाल के ऊपर लगे तार फेंसिंग को काटकर अज्ञात बदमाशो ने ट्रांसफार्मर के अंदर लगे हुए कापर की क्वाइल करीब 350 किग्रा एवं कनेक्टिविटी हेतु बिछाये गये करीब 2000 मीटर विद्युत केबल चोरी कर लिए है। पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए मुखबिर एवं सूचना तंत्र को सक्रिय किया। परिणामस्वरूप संदिग्ध हुलिये की दो गाडीया काटकूट रोड पर रामकुल्ला फाटे के जंगल में खडी होने की सूचना मिली। जिस पर मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर गाडी में बैठे व्यक्तियो को पकडा, उन्होंने अपना नाम प्रदीप पिता सत्यनारायण यादव कैलाश कालोनी पीथमपुर सैकटर न. 01 जिला धार, देवेन्द्र पिता महेश सिलोदिया निवासी हवा बंगला छोटा श्रीराम नगर मकान नं. 29/30 इन्दौर, सुरेश पिता चंदू कुण्डेस निवासी मकान नं. 68 पुष्पपुन्ज कालोनी इटावा देवास वार्ड क्र 07 का होना बताया। वाहन की तलाशी लेने पर 4 सफेद प्लास्टिक की थैलियो में भरकर रखे तामे की क्वाईल तथा 07 बंडल में विद्युत केवल पाई गई। पुलिस टीम द्वारा चोरी की गये कॉपर तार व घटना मे प्रयुक्त 02 वाहन जप्त करने मे सफलता पाई है। इस मामले में अजय पिता लक्ष्मीनारायण बैरागी निवासी मछली मार्केट के पास इण्डोरमा पीथमपुर जिला धार और किशन मालवीय बगदुल थाना पीथमपुर जिला धार फरार है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया विद्युत केबल, एल्युमिनियम तार, एक कार, एक पिकअप, 6 मोबाईल जब्त किए है।

Next Post

केंद्रीय विद्यालय के हॉकी खिलाडिय़ों ने जीता स्वर्ण पदक 

Sun Apr 27 , 2025
नीमच। जिला हॉकी संघ के सचिव बाबूराम छेत्री ने बताया कि ग्वालियर में आयोजित 25 से 26 अप्रैल में केंद्रीय विद्यालय रीजनल अंडर-17 महिला हॉकी प्रतियोगिता में नीमच ने हर बार की तरह इस बार भी लगातार 10 वी बार स्वर्ण पदक जीत कर अपने नाम किया फाइनल मुकाबला में […]

You May Like