
सिंगरौली । बरगवां थाने की कुर्सी पर हुआ अचानक बदलाव अब महज प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि सियासी गलियारों में चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है। दरअसल बरगवां थाना प्रभारी समीर वारसी को अचानक लाइन अटैच किए जाने के बाद पूरे मामले ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। आधिकारिक तौर पर कारण स्पष्ट नहीं किए गए, लेकिन अंदरखाने अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। कोई इसे प्रशासनिक सख्ती बता रहा है, तो कोई इसे दबाव की राजनीति से जोड़कर देख रहा है। दिलचस्प यह है कि नए थाना प्रभारी की नियुक्ति अब तक नहीं हो पाई है, जिससे स्थिति और रहस्यमय हो गई है। वहीं, इस खाली कुर्सी को लेकर महकमें में हलचल तेज है।
