एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सतना: मदद करने के बहाने शातिराना तरीके से एटीम कार्ड बदल लिया करते थे। जिसके बाद पासवर्ड जानकर खाते से पैसे निकाल लिए जाते थे। ठगी के इस गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।  एसडीओपी चित्रकूट राजेश सिंह बंजारे से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 16 दिसंबर 2025 की है। फरियादी मझगवां स्थित एसबीआई एटीम बूथ से पैसे निकाल रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद का बहाना बनाकर उनका एटीम कार्ड छलपूर्वक बदल लिया।

इसकी शिकायत पर थाना मझगवां में धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर चितहरा मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीनदयाल कुशवाहा उर्फ दया (पिता स्वामी दीन कुशवाहा, उम्र 25 वर्ष, निवासी पतवारा, थाना नागौद बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी लखन सिंह परमार उर्फ रिंकू उर्फ तूफान सिंह निवासी देवेंद्र नगर, जिला पन्ना के साथ मिलकर यह ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
कई स्थानों पर कर चुके हैं ठगी
आरोपी ने आगे खुलासा किया कि उसका गिरोह सतना शहर के साथ-साथ सभापुर, जैतवारा और नागौद क्षेत्र में भी कई जगहों पर इसी तरह की ठगी की घटनाएं कर चुका है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के कई एटीम कार्ड, एक वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल फोन और एक आईटेल कंपनी का कीपैड मोबाइल बरामद किया है। फरार आरोपी लखन सिंह परमार की तलाश जारी है।

Next Post

नगर सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित

Thu Dec 18 , 2025
सतना: नगर निगम में अनियमितताओं पर कार्रवाई न होने से नाराज महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने MIC की बैठक स्थगित कर दी। महापौर ने बताया कि उन्होंने इन अनियमितताओं को लेकर कई बार नगर निगम आयुक्त का ध्यान आकर्षित कराया और लिखित रूप में कार्रवाई की मांग भी की, लेकिन […]

You May Like