लापता छात्रा मामले में मिला कंकाल, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; निष्पक्ष जांच का भरोसा

सीधी। चुरहट थाना क्षेत्र के मवई गांव की एक सप्ताह से लापता छात्रा के मामले में कंकाल मिलने की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि बरामद कंकाल उसी छात्रा का है। मामले की सच्चाई फोरेंसिक एवं डीएनए जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। परिजनों द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग उठाए जाने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद चुरहट थाने में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष विवेचना की जाएगी और जल्द ही घटना से जुड़े तथ्य तथा दोषियों का चेहरा सामने होगा।पुलिस के अनुसार बरामद कंकाल की पहचान अभी सुनिश्चित नहीं हुई है। इसकी पुष्टि फोरेंसिक जांच, डीएनए परीक्षण, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के विश्लेषण के बाद ही हो सकेगी। इसी कारण वैज्ञानिक जांच की आवश्यकता को देखते हुए कंकाल का अंतिम संस्कार नहीं किया गया, बल्कि उसे दफनाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर आगे भी परीक्षण कराया जा सके। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और मामले का अंतिम निष्कर्ष फोरेंसिक एवं डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

 

पुलिस की हर कड़ी पर नजर-रीता

 

चुरहट थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा के लापता होने के दिन से ही पुलिस उसकी गतिविधियों की हर कड़ी पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र और तकनीकी टीम को सक्रिय किया है तथा मामले के जल्द खुलासे की उम्मीद जताई है।

Next Post

बरसात में बदहाल हुई न्यायालय पहुंच मार्ग, देवसर नगर की अधिकांश सड़के भी जर्जर

Mon Jul 6 , 2026
सिंगरौली । एनएच-39 से सटे न्यायालय पहुंच मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। बरसात के कारण सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा […]

You May Like