प्रेमिका से मिलने की जिद पर हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा नाबालिग

 5 घंटे तक जारी रहा शोले फिल्म जैसा हाई वोल्टेज ड्रामा

सतना: मैहर जिले में नादन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में गुरुवार को फिल्मी स्टाइल में ‘हाईवोल्टेज ड्रामा’ देखने को मिला। यहां प्रेम प्रसंग और जिद के चलते एक नाबालिग लड़का अपनी जान जोखिम में डालकर हाईटेंशन पावर ग्रिड के विशाल टॉवर पर चढ़ गया है। सैकड़ों फीट ऊपर चढ़कर उसने आत्महत्या की धमकी देनी शुरू कर दी। उसकी बस एक ही जिद थी ‘मेरी प्रेमिका को यहाँ बुलाओ, तभी नीचे उतरूंगा।

घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई गई। लड़का टॉवर के ऊपरी हिस्से पर जाकर बैठ गया और बार-बार अपनी कथित प्रेमिका का नाम लेकर आवाज लगाने लगा। उसे इतनी ऊंचाई पर देख ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए। गांव में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नादन थाना प्रभारी रेणुका मिश्रा, सब-इंस्पेक्टर वंदना द्विवेदी और प्रदीप तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

प्रशासन के सामने चुनौती बड़ी थी, टॉवर की ऊंचाई इतनी ज्यादा थी कि पुलिस द्वारा नीचे से लाउडस्पीकर से दी जा रही समझाइश की आवाज भी लड़के तक ठीक से नहीं पहुंच पा रही थी। पुलिस और ग्रामीण लगातार हाथ के इशारों और चिल्लाकर उसे नीचे आने की अपील करते रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। करीब 5 घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा, जिससे पुलिस और ग्रामीणों की सांसें हलक में अटकी रहीं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने धैर्य नहीं खोया। चूंकि मामला नाबालिगों से जुड़ा था (लड़का और लड़की दोनों नाबालिग बताए गए हैं), इसलिए पुलिस ने लड़की को मौके पर बुलाना उचित नहीं समझा।
  पुलिस ने ऐसे उतारा नीचे
पुलिस अधिकारियों ने मनोवैज्ञानिक तरीके से लड़के को बातों में उलझाया और उसे भरोसा दिलाया। आखिरकार, 5 घंटे की कड़ी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद शाम 5 बजे लड़का नीचे उतरने को राजी हुआ। उसके सुरक्षित नीचे आते ही प्रशासन ने राहत की सांस ली। नादन थाना प्रभारी रेणुका मिश्रा ने नवभारत से बातचीत के दौरान बताया कि गुस्से में आकर युवक टॉवर पर चढ़ गया था। युवक नाबालिग है, उसको नीचे उतार कर समझाइस देकर उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया है।

Next Post

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत        

Fri Nov 14 , 2025
सतना : थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर घर से निकला युवक जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो चिंतित परिजनों ने तलाश शुरु की. परिजनों की यह तलाश अस्पताल की मर्चुरी में जाकर खत्म हुई जहां पर युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।