इंदौर:शहर में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के मामलों में एक ही दिन में कई लोगों के घायल होने की घटनाएँ सामने आईं. विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग वाहनों के चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं. इनमें कार, मोटरसाइकिल, एक्टिवा और ई-रिक्शा से हुई टक्कर की घटनाएँ शामिल हैं.पहली घटना एमआईजी थाना क्षेत्र के श्रीनगर एक्सटेंशन क्षेत्र की हैं, यहां पर सुबह लगभग साढ़े सात बजे वाहन नम्बर एमपी 09 सीएस 1994 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक कार चलाते हुए.
फरियादी राजेश जैन के पैर पर वाहन चढ़ा दिया, जिसमें वह घायल हो गया. इसी तरह विजयनगर क्षेत्र के एक घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को टक्कर को मालवीय नगर में शुलभ कॉम्प्लेक्स के सामने वेगनार कार नम्बर एमपी 09 एजेड 6035 के चालक ने तेजी से वाहन लाते हुए 60 वर्षीय सुशीला को टक्कर मारकर घायल कर दिया. जबकि खजराना थाना क्षेत्र के राबर्ट चौराहा से खजराना चौराहा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए 30 वर्षीय संयम शर्मा को टक्कर मारी और मौके से भाग गया.
वहीं हीरानगर क्षेत्र थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की एक्टिवा सवार की टक्कर से घायल हो गई. घटना रविदासनगर में हुई यहां पर एक्टिवा नम्बर एमपी 09 एसजे 5903 के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए और 14 वर्षीय हिमांशी को टक्कर मार दी. हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई. वहीं भंवरकुंआ थाना क्षेत्र के नवलखा आई बस स्टॉप के पास एक अज्ञात बाइक चालक ने तेज गति से आते हुए सौम्या उदेनिया की स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी.
गिरने पर उनके मुंह में चोटें आईं और खून निकलने लगा. इसी तरह की एक घटना अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में भी हुई, यहां पर ई रिक्शा ने एक महिला को टक्कर मार दी. द्वारकापुरी क्षेत्र में ई-रिक्शा नम्बर एमपी 09 एआर 1520 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक तेज गति से वाहन चलाते हुए 43 वर्षीय दीपाली लिखार को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गईं. पुलिस ने सभी मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
