मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) सोनी सब पर नया शो “हुई गुम यादें – एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ” 06 अप्रैल रात 8 बजे से शुरू होगा। यह शो विश्वभर में सराही गई इटैलियन ड्रामा डीओसी(डॉक) – नेल्ले तुए मानी से रूपांतरित है। इस शो में मशहूर कलाकार इक़बाल खान, गुलकी जोशी और सृष्टि सिंह की अहम भूमिका है। कहानी के केंद्र में है डॉ. देव मेहता, जिसे निभा इक़बाल खान निभा रहे हैं। जबकि गुलकी जोशी सृष्टि का किरदार निभा रही हैं। वह देव की पूर्व पत्नी है।
इक़बाल ख़ान ने कहा कि अभिनेता के तौर पर हम हमेशा ऐसे रोल्स ढूंढते हैं जो हमें चुनौती दें। लेकिन डॉ. देव मेहता का किरदार सिर्फ़ चुनौती नहीं है, बल्कि यह इंसानी जज़्बे का आईना है। आठ साल की यादें खोकर अपनी ज़िंदगी को फिर से बनाना सिर्फ़ मेडिकल कहानी नहीं है, बल्कि यह पहचान, प्यार और दूसरे मौक़े की गहरी भावनात्मक यात्रा है। इस किरदार ने मुझे कमज़ोरी और हिम्मत दोनों को बराबरी से जीने का मौका दिया। मुझे यक़ीन है कि दर्शक देव की जद्दोजहद और जीत में अपनी झलक देखेंगे।

