
छतरपुर। जिले में यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। प्रमुख धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पुलिस द्वारा निर्भया टीम और अतिरिक्त मोबाइल टीमों को भी सक्रिय किया गया है, जो लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। इन टीमों का उद्देश्य सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करना है।
इसके अलावा प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
