झारखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव, बदले गए कई ज़िलाध्यक्ष

नयी दिल्ली 04 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने झारखंड में संगठन सृजन अभियान के तहत कई जिला अध्यक्षों के पदों में फेरबदल किया है।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि झारखंड के जिलों में संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दी है और इनकी सूची आज शाम जारी कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि धनबाद के वर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह तथा लोहरदगा में सुखेर भगत, रांची महानगर में कुमार राजा समेत कई जिलाध्यक्षों को फिर से मौका दिया गया है। वहीं कई जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गयी है। पार्टी ने दो मौजूदा विधायकों, पूर्व सांसद समेत पूर्व विधायक को भी जिलाध्यक्ष बनाकर स्पष्ट संकेत दिया है कि आनेवाले दिनों में संगठन और भी सुदृढ़ होगा।

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत बोकारो में जवाहर लाल मेहता चतरा – चंद्रदेव गोपे, देवघर – मुकुन्द दास, धनबाद – संतोष कुमार सिंह, दुमका – स्टीफन मरांडी, पूर्वी सिंहभूम – परविंदर सिंह, गढ़वा – ई. ओबैदुल्लाह हक अंसारी, गिरिडीह – सतीश केडिया, गोड्डा – मोहम्मद यहया सिद्दीकी, गुमला – राजनील तिगा, हजारीबाग – जे. पी. पटेल, जामताड़ा – दीपिका बेसरा, खूंटी – रवि मिश्रा, कोडरमा – प्रकाश राजक, लातेहार – कामेश्वर यादव, लोहरदगा – सुखैर भगत, पाकुड़ – कुमार सरकार, पलामू – बिमला कुमारी, रामगढ़ – ममता देवी, रांची महानगर – कुमार राजा, रांची ग्रामीण – सोमनाथ मुंडा, साहिबगंज – बरकतउल्लाह खान, सराइकेला-खरसावां – राज बागची, सिमडेगा – भूशन बड़ा और पश्चिमी सिंहभूम – रंजन बोयपाय को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।

 

Next Post

कर्नाटक में मंत्री के ओएसडी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sun Oct 5 , 2025
बेंगलुरु, (वार्ता) कर्नाटक लोकायुक्त ने ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) को उनके चालक के साथ कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी अभियंता और मंत्री के ओएसडी ज्योति प्रकाश तथा उनके […]

You May Like