कर्नाटक में मंत्री के ओएसडी रिश्वत लेते गिरफ्तार

बेंगलुरु, (वार्ता) कर्नाटक लोकायुक्त ने ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) को उनके चालक के साथ कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी अभियंता और मंत्री के ओएसडी ज्योति प्रकाश तथा उनके चालक नवीन एम को कथित तौर पर 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्तअधिकारियों ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

ब्यादराहल्ली निवासी शिकायतकर्ता अनंतराजू केएम (37) ने लोकायुक्त से शिकायत की कि ओएसडी ने डीआर डेवलपर्स को बिजली की मंजूरी के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की। शुरुआती मांग एक लाख रूपये थी, लेकिन आरोपी कथित तौर पर 50,000 रूपये पर समझौता करने को तैयार हो गए।

आगे की जांच जारी है।

 

Next Post

विशाखापत्तनम में उबलता हुआ स्टार्च गिरने से 16 घायल, छह अस्पताल में भर्ती

Sun Oct 5 , 2025
विशाखापत्तनम, (वार्ता) आंध्र प्रदेश के विशाखात्तनम के जलारिपेटा में शनिवार को उबलता हुआ स्टार्च गिर जाने से छह बच्चों समेत 16 लोग झुलस गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दशहरा उत्सव के समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए सामुदायिक भोजन (अन्नदान प्रसादम) का आयोजन किया गया था। यह घटना दुर्गा […]

You May Like