चोरों का धमाल: कलेक्ट्रेट से 100 मीटर पहले तीन दुकानों के ताले चटकाए हजारों की चोरी

गुना: शहर की सबसे सुरक्षित और व्यस्ततम इलाकों में शामिल हनुमान चौराहा क्षेत्र में बीती रात बदमाशों ने एक साथ तीन से ज्यादा दुकानों के ताले चटकाकर सनसनी फैला दी है।वारदात गुना जिले के सबसे बड़े प्रशासनिक भवन कलेक्ट्रेट से महज 100 मीटर पहले और पुलिस निगरानी के लिए हाथ से अति संवेदनशील माने जाने वाले इलाके में अंजाम देने की वजह से रात्रिकालीन गश्त पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी सामने आई है कि हनुमान चौराहा से कलेक्टर जाने वाले मार्ग पर बदमाशों ने विशाल राठौर की होटल, हर्ष यादव की पान की दुकान और चंद्रेश जाटव की ऑनलाइन दुकान पर भी धावा बोलते हुए ताले चटका दिए।

दुकानदार विवेक राठौर का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। पुलिस को दिए गए आवेदन में विवेक ने बताया है कि अज्ञात बदमाश उनकी दुकान से महंगे बर्तन, मसाला पीसने वाला ग्राइंडर, एक गैस सिलेंडर सहित 60 से 70 हज़ार का सामान चोरी कर ले गए है।जबकि दो आने दुकानदारों के यहां से लगभग 10 से 12 हज़ार की चोरी होने की जानकारी सामने आ रही है। इसके अलावा बदमाशों ने इसी रोड पर स्थित टीआईटी परिसर में भी एक चाय की दुकान के ताले चटकाने का प्रयास किया। हालांकि इस दुकान में सेंट्रल लॉक लगा होने की वजह से बदमाश सफल नहीं हो सके।

खास बात यह है कि जिन दुकानों पर में चोरी हुई है, वह सभी पुलिस के अलावा निजी कमरे की निगरानी में हैं। इसके बावजूद बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए वारदात को अंजाम दिया और भारी मात्रा में सामान समेटकर फरार भी हो गए।वारदात के दौरान ना तो इलाके में 24 घंटे सक्रिय रहने वाली पुलिस की नजर चोरों पर पड़ी और ना ही शासकीय कार्यालय की निगरानी करने वाले चौकीदार चोरी की घटना को रोक सके।

रविवार सुबह जब दुकानदारों को चोरी की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। चारों दुकानदारों ने कैंट पुलिस को अलग-अलग आवेदन दिए हैं। पुलिस ने मौका मुआयना मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। हनुमान चौराहे पर हुई चोरी की वारदात ने पुलिस के सामने बदमाशों की कड़ी चुनौती पेश की है। शहर भर में चर्चा है कि जब बदमाश हनुमान चौराहे जैसे अति सुरक्षित क्षेत्र को निशाना बना सकते हैं तो फिर शहर का कोई भी इलाका सुरक्षित नहीं है।

Next Post

भोपाल में घना कोहरा, विजिबिलिटी घटी, ठंडक ने बढ़ाई परेशानी

Sun Jan 4 , 2026
अशरफ अली भोपाल: राजधानी भोपाल में रविवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से शहर का जनजीवन प्रभावित रहा। कई इलाकों में दृश्यता घटकर 50 से 100 मीटर तक और कहीं कहीं 200 से 250 मीटर तक सिमट गई, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ आवागमन करना […]

You May Like