भोपाल में घना कोहरा, विजिबिलिटी घटी, ठंडक ने बढ़ाई परेशानी

अशरफ अली

भोपाल: राजधानी भोपाल में रविवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से शहर का जनजीवन प्रभावित रहा। कई इलाकों में दृश्यता घटकर 50 से 100 मीटर तक और कहीं कहीं 200 से 250 मीटर तक सिमट गई, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ आवागमन करना पड़ा।

कोहरे के चलते सुबह के समय प्रमुख मार्गों पर रफ्तार धीमी रही। इसके साथ ही ठंडी हवाओं के कारण ठंडक में भी इजाफा दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट से ठिठुरन महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी सुबह के समय कोहरा और ठंड का असर बने रहने की संभावना है।

Next Post

आंगनवाडी कार्यकर्ता पर अपराधिक मामला दर्ज, कूटरचित दस्तावेज से हासिल की नौकरी, बर्खास्त की गईं

Sun Jan 4 , 2026
शिवपुरी: सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेने वाली आंगनबाड़ी सहायिका के विरुद्ध प्रशासन ने कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। पोहरी जनपद के ग्राम अहेरा के मडखेड़ा केंद्र पर कार्यरत सहायिका अनुक्शा यादव को न केवल पद से बर्खास्त कर दिया गया है, बल्कि उनके विरुद्ध धोखाधड़ी […]

You May Like