बाजार में अब नहीं घुस पाएंगे भारी वाहन, हाइट बैरियर और फाइबर ब्रेकर लगाए

रायसेन।शहर में सांची विदिशा मार्ग पर प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के पहियों की रफ्तार अब धीमी होने लगी है।क्योंकि जिला व पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से फाइबर ब्रेकर बनवा दिए गए हैं। जिससे काफी हद तक तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों की गति कम हुई है।वही सड़क दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी आई है।

सुरक्षित रह सकेगा हाइट बैरियर

यातायात पुलिस का मानना है कि यह प्रयोग हाइट बैरियर की सुरक्षा में कारगर कदम होगा। पूर्व में दो बार बैरियर इसलिए टूट गया था। क्योंकि ब्रेकर न होने से रेत से भरा डंपर तेज रफ्तार में जाते समय टकरा जाते थे। अब फाइबर ब्रेकर दूर से दिखेगा जिससे वाहनों के चालक रफ्तार धीमी करेंगे और सड़क हादसे नहीं होंगे। लेकिन कोतवाली के पास हाइट बैरियर का प्लान अब खटाई में पड़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस और नगरपालिका का कहना है कि वहां भी लगवाया जाएगा। लेकिन करीब सात माह में पांच बैठकों में निर्णय के बाद एक लग पाया है।, जिससे दूसरे में और समय लग सकता है।

फिर भी वाहनों की रफ़्तार पर ब्रेक नहीं

नेशनल हाईवे ,स्टेट हाइवे पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों में वाहनों की रफ्तार पर तो रोक नहीं लग पाई है। लेकिन बस स्टैंड के पास हाइट बैरियर लगवाने की योजना बनाई है। भारी वाहनों को टकराने से रोकने के लिए बैरियर से थोड़ा पहले फाइबर के ब्रेकर भी लगाए जाएंगे।

नेशनल हाइवे,सागर भोपाल स्टेट हाइवे रायसेन बाईपास पर आए दिन हो रहे हादसों के बाद शहर से होकर गुजर रहे भारी वाहनों से भी खतरा बढ़ रहा था। इसके लिए पहले नगरपालिका की बैठक में नवंबर 2024 में और बाद में सडक़ सुरक्षा एवं यातायात समिति की बैठक में हाइट बैरियर लगवाने का निर्णय लिया गया था। तय किया गया था कि कोतवाली के पास यह बैरियर लगाया जाए, लेकिन वहां व्यापारियों के विरोध के चलते प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया। अब नवीन बस स्टैंड के पास यह हाइट बैरियर लगाने की आवाज तेज होने लगीं है। दिया शहर यातायात पुलिस ने बाजार से सांची रोड़र की ओर जाने वाले मार्ग पर थोड़ा पहले रेडियम रिफलेक्टर के साथ फाइबर का स्पीड ब्रेकर लगवाए गए हैं। ऐसी ही व्यवस्था राजमार्ग सागर भोपाल पर आने जाने वाले वाहनों के लिए बैरियर के ठीक पहले लगाए जाने की योजना बनाई है।

18 हजार से अधिक वाहन दिनरात गुजरते हैं हाइवे ,स्टेट हाइवे पर।

40 किमी. प्रतिघंटा रफ्तार तय है डंपर व ट्रक की।

*50 किमी. प्रतिघंटा रफ़्तार तय की गई है बसों की।

60 किमी. प्रतिघंटा रफ्तार से चल सकेंगे कार चालक।

*50 हजार से ज्यादा दो तीन पहिया वाहन शहर में गुजरते हैं दिन-रात में।

बाहर नहीं भारी वाहनों की गति….,

भोपाल रायसेन हाइवे पर रायसेन बायपास के आगे और कोतवाली के पास सागर भोपाल तिराहे से आगे वाहनों की रफ्तार में अंकुश नहीं लग पाया है। हालांकि पुलिस ने कोतवाली के पास बायपास, पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने की सूचना वाले संकेतक लगवाए जाने के निर्णय लिएहैं। लेकिन इनका फिलहाल कोई असर नहीं हुआ।

यहां बनवाए फाइबर ब्रेकर

यातायात पुलिस ,जिला व पुलिस प्रशासन ने सांची रोड़ पर जिला कोर्ट के सामने, कलेक्टर बंगले के करीब, सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल के सामने और भारत नगर के पास आदि जगहों पर फाइबर हाइट ब्रेकर लगाए गए हैं।इनमें रात्रि के समय कुछ शरारती तत्वों ने फाइबर स्पीड ब्रेकरों की तोड़फोड़ भी कर दी है।जो गलत है।

इनका कहना है

शहर में सांची रोड़ पर चार जगहों पर फाइबर के ब्रेकर भी लगवाए गए हैं ।और गर्डर पर रेडियम रिफलेक्टर भी लगे हैं। जिससे वाहन चालक को दूर से बैरियर दिख जाए। ब्रेकर से स्पीड भी कम हो जाएगी। ओवरस्पीड वाहनों पर कार्रवाई करते हैं, इसे और बढ़ाया जाएगा।

लता मालवीय सिटी यातायात प्रभारी, रायसेन

 

Next Post

सिडनी में चाकू से हमले में एक व्यक्ति घायल

Tue Jul 1 , 2025
सिडनी 01 जुलाई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी सिडनी में मंगलवार को चाकू से किए गए हमले में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि आज स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे मध्य सिडनी से 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में ट्रेगियर के उपनगर में सड़क पर एक व्यक्ति […]

You May Like

मनोरंजन