इंदौर: रेलवे स्टेशन नागदा पर महिला यात्री से अभद्रता, धमकाने और झूमाझटकी की घटना में जीआरपी ने तेज कार्रवाई करते हुए दो ट्रांसजेंडर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. रेल एसपी के मार्गदर्शन में चल रही सघन चेकिंग व सतर्क निगरानी का यह बड़ा नतीजा माना जा रहा है.डीएसपी ज्योति शर्मा ने बताया कि घटना 22 नवंबर की है, जब मनीषा कहार अपनी बेटी के साथ गोरखपुर एक्सप्रेस (19489) के जनरल कोच में रतलाम से उज्जैन जा रही थीं.
नागदा स्टेशन पर दो ट्रांसजेंडर अचानक कोच में चढ़े और महिला से गाली-गलोच करते हुए झूमाझटकी की. विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी, जिससे कोच में अफरा-तफरी फैल गई. फरियादी की शिकायत मिलते ही जीआरपी चौकी नागदा ने प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों करिश्मा (ट्रांसजेंडर), उम्र 32 वर्ष, निवासी शहीद नगर, नागदा और शिवम उर्फ़ शिवानी (ट्रांसजेंडर), उम्र 24 वर्ष, निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली, हाल मुकाम चेतनपुरा, नागदा को चिह्नित कर हिरासत में ले लिया है, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
