प्रेम विवाह के बाद पारिवारिक विवाद, युवक ने निगला जहर

रीवा, रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीडि़त युवक की पहचान बिछिया निवासी मोनिस खान के रूप में हुई है, जिसने रविवार रात करीब 11 बजे यह आत्मघाती कदम उठाया.घटना से ठीक पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें उसने अपनी पत्नी और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल युवक को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार मोनिस खान का इसी वर्ष 21 मई को प्रेम विवाह हुआ था. शादी के शुरुआती दिन ठीक रहने के बाद जल्द ही दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया.

शादी के महज तीन महीने बाद ही युवक इस कदर मानसिक तनाव में आ गया कि उसे अपनी जीवनलीला समाप्त करने जैसा खौफनाक कदम उठाना पड़ा. जहर निगलने से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में मोनिस खान ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई. युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताडि़त करने का सीधा आरोप लगाया है. वही युवक की मां मोना खान ने आरोप लगाया की युवक की पत्नी और सास द्वारा लगातार थाने में उसके और उसके परिवार के खिलाफ झूठी और फर्जी शिकायतें दर्ज कराई जा रही थीं, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुका था. फिलहाल युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है.

Next Post

निगम वार्ड 58 एवं 60 में पार्षद उपचुनाव का कार्यक्रम जारी

Mon Aug 31 , 2026
इंदौर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों में उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत इंदौर नगर निगम के वार्ड 58 एवं वार्ड क्रमांक 60 में पार्षद का चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। […]

You May Like