गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स दुकानों की किराया वसूली डिजिटल माध्यम से हो

इंदौर:संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में शुक्रवार को गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स इंदौर की दुकानों के संचालन को लेकर संभागायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई.बैठक में संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की समस्त आवंटित दुकानों की किराया वसूली को डिजिटल माध्यम से किया जाए.

दुकानों के लीज एग्रीमेंट के सम्पादित करने के लिए शिविर आयोजित किए जाए. साथ ही समस्त आयुक्त मंदिरों की आधारभूत एवं बजट जानकारी संबंधी एकत्रित की जाए. बैठक में माफी अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर सुश्री कल्याणी पाण्डे, उपायुक्त श्रीमती शैली कनास एवं उपायुक्त राजस्व सपना लोवंशी शामिल हुए

Next Post

पंकज त्रिपाठी की पहली प्रोडक्शन ‘परफेक्ट फैमिली’ को मिले दो मिलियन से ज़्यादा व्यूज़

Sat Dec 6 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की पहली प्रस्तुति, बेहद सराही गई सीरीज़ “परफेक्ट फैमिली”, ने रिलीज़ के कुछ ही दिनों में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। यह सीरीज़ यूट्यूब पर अपने सभी एपिसोड्स के साथ दो मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ पार कर चुकी है। नेहा धूपिया, गुलशन देवैया, […]

You May Like