कलेक्टर ने ट्रैक्टर चलाकर किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन का तरीका दिखाया

अशोकनगर: कलेक्टर आदित्य सिंह ने शाढ़ौरा के ग्राम खेजरा अटारी का दौरा कर किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन और कृषि यंत्रों के उपयोग के महत्व पर जागरूक किया। उन्होंने कृषक अंकेश यादव के मक्का के खेत में स्वयं ट्रैक्टर चलाकर सुपर सीडर से बुवाई करते हुए दिखाया कि आधुनिक यंत्रों से फसल कटाई के बाद अवशेष प्रबंधन को सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी तरीके से किया जा सकता है।

कलेक्टर ने कहा कि खेतों में फसल अवशेष जलाने से न केवल पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि आस-पास के खेतों को भी नुकसान पहुँचता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सुपर सीडर, हेप्पीई सीडर जैसे यंत्रों का उपयोग करें, जिससे बुआई और जमीन की तैयारी एक साथ हो जाए और मृदा में कार्बनिक पदार्थ बढ़ने से उत्पादन में सुधार हो।
इस अवसर पर नरवाई प्रबंधन पर कृषक संगोष्ठी भी आयोजित की गई। किसानों को एप के माध्यम से कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग और किराये पर देने की सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, उन्होंने बताया कि जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध है और डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके खाद का इस्तेमाल किया जा सकता है। कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि आधुनिक यंत्रों का उपयोग किसानों के समय और मेहनत दोनों की बचत करेगा।

Next Post

कोतवाली पुलिस की लापरवाही, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों की बरामदगी पर सवाल

Thu Oct 16 , 2025
सिंगरौली: पिछले वर्ष सितंबर में कोतवाली पुलिस ने कचनी से यूपी के उन्नाव जिले को बेचने जा रही भारी मात्रा में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें बरामद की थीं। 2 सितंबर को पिकअप वाहन (UP 65 HT 4435) में लदी ये किताबें कक्षा 8वीं तक की थीं। हालांकि, पुलिस ने जप्त पुस्तकों का […]

You May Like

मनोरंजन